Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

सतत विकास में सक्रिय भागीदार बनें प्रस्फुटन समितियां

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन, विकासखंड हरदा जिला हरदा द्वारा सेक्टर स्तरीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नवांकुर समिति नवोदय आरोग्यम वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से संपन्न हुआ। विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के प्रतिनिधियों एवं नवांकुर सखियों को बताया कि ग्राम में पर्यावरण संरक्षण के लिए नर्सरी स्थापना करना तथा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के माध्यम से ग्राम के 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके युवक-युवतियों को बीएसडब्ल्यू तथा स्नातक के बाद एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई करने का अवसर भी जनअभियान परिषद उपलब्ध कराता है। परामर्शदाता संजय ठाटे ने संस्था पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में नवोदय आरोग्यम वेलफेयर सोसायटी से अध्यक्ष बसंत उमरिया, सचिव प्रहलाद नागवे, परामर्शदाता सुरेन्द्र चौहान तथा प्रस्फुटन समिति बूंदड़ा, मिर्जापुर, कमाताडा, झड़पा नवीन से दीपक सोलंकी, रेवाराम सोलंकी, हरिराम, प्रीतम सेठी, विजय सेजकर, दीपांशु सोनी, तृप्ती ढोकिया, मयंक उमरिया उपस्थित रहे।

33 Views
What do you think?

Leave a Reply