Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स का होली मिलन समारोह 15 मार्च को

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्राइवेट स्कूलों के संगठन सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स जिला हरदा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के पिनेकल स्कूल में आयोजित होगा, जिसमें जिले भर के निजी विद्यालयों के संचालक भाग लेंगे। संगठन के संस्थापक दीपक सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस होली मिलन समारोह में हरदा जिले के लगभग 250 निजी स्कूल संचालक शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे सरस्वती पूजन से प्रारंभ होगा और विभिन्न गतिविधियों के साथ शाम 4 बजे तक चलेगा। यह आयोजन सोसायटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स की हरदा जिला इकाई द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष नवीन पांडे सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। होली मिलन समारोह के दौरान संचालकों के बीच आपसी परिचय, विचार-विमर्श तथा होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य निजी विद्यालयों के संचालकों के बीच समन्वय, सहयोग और संगठन की एकता को और मजबूत करना है।

34 Views
What do you think?

Leave a Reply