अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन विस्तार के तहत वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार हरदा जिले से अनिल कुमार वर्मा को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले की सहमति से की गई है। आदेश में बताया गया है कि वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी.एस. तिवारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान करते हुए विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। हरदा जिले से अनिल कुमार वर्मा को यह जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे जिले में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाएंगे। अनिल वर्मा ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और हरदा जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का काम करेंगे।
Views Today: 28
Total Views: 30

