Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण..

1 min read
Text Size:

-महिला दर्जी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन
अनोखा तीर, हरदा। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हरदा द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए संचालित महत्वपूर्ण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत महिला दर्जी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनआरएलएम डीपीएम रामनिवास कालेश्वर एवं डीएम राधेश्याम जाट उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात प्रतिभागी स्वरोजगार अथवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक दिनेश कुमार शाक्य एवं सीनियर फैकल्टी सुरेश धनगर ने संस्थान की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्थान कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार की स्थापना में सहयोग करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान में आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत अगरबत्ती निर्माण, घरेलू विद्युत एवं मोटर ड्राइविंग के लिए पंजीयन किए जा रहे हैं। इच्छुक हितग्राही संस्थान में आकर शीघ्र पंजीयन कर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

58 Views
What do you think?

Leave a Reply