अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मां नर्मदा प्राकट्योत्सव की शुरुआत आज से होगी। नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर ने बताया कि 23 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से मां सरस्वती एवं मां नर्मदा पूजन, वंदना और आरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 3 बजे से समाज के कथावाचक, आचार्य, प्रतिभावान विद्यार्थी, पत्रकार एवं 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
Views Today: 2
Total Views: 88

