अनोखा तीर, खिरकिया। मुख्यमंत्री के निर्देशन एवं जिला समन्वयक संदीप गोहर के मार्गदर्शन में ग्राम बावड़िया में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की चयनित नवांकुर संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समिति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अभियान की जानकारी दी जा रही है। समिति के जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े ने बताया कि ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं नागरिक सेवा भाव को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां पात्र परिवार आवेदन कर शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पटवारी विनोद विश्वकर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्य दीपेंद्र देवड़ा एवं आत्माराम मीणा, प्रस्फुटन समिति बावड़िया से दीपक सावनेर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 94

