अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वाधान में आयोजित खेलो मप्र यूथ गेम्स अंतर्गत मंगलवार को संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी गुर्जर, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान तथा मध्य प्रदेश केशरी देवेंद्र विश्नोई ने पहलवानों के आराध्य देव बजरंग दादा का पूजन कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में हरदा, बैतूल एवं नर्मदापुरम के 40 खिलाड़ी ग्रीको रोमन एवं फ्री स्टाइल कुश्ती में शामिल हुए। सभी ने अपने दाव पेंच लगा कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु जगह बनाई। ब्लॉक समन्वयक सुश्री खान ने बताया कि बालिका वर्ग 59 कि.ग्रा. में प्रथम स्थान दिव्यांशी, 62 कि.ग्रा. में वेदिका विश्नोई, 68 कि.ग्रा. में वंशिका तथा वैशाली कुशवाह नर्मदापुरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालक वर्ग में 57 कि.ग्रा. में आर्यन जाट हरदा, 61 कि.ग्रा. में प्रिंस भट नर्मदापुरम तथा 65 कि.ग्रा. में पर्थ सोनी ने प्रथम स्थान तथा दूसरा स्थान नैतिक सारण तथा 70 कि.ग्रा. में प्रशांत जाट ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 74 कि.ग्रा. में प्रथम स्थान दिव्यांश विश्नोई तथा दूसरा स्थान हेमंत अरसे नर्मदापुरम, 79 किग्रा में हर्ष घटेला ने प्रथम तथा लक्की विश्नोई ने द्वितीय स्थान, 86 कि.ग्रा. में प्रथम स्थान हर्षल विश्नोई तथा द्वितीय स्थान केशव विश्नोई, 92 कि.ग्रा. में प्रथम स्थान आलोक विश्नोई तथा दूसरा स्थान माधव पावर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 125 किग्रा में प्रथम स्थान दिव्यांश पवार ने प्राप्त किया। सुश्री खान ने बताया कि खेल विभाग के अर्पित विश्नोई, कुश्ती संघ सचिव अखिलेश विश्नोई, अभिषेक विश्नोई, संजय जाट, शान्तिलाल लोल, शेखर विश्नोई ने प्रतियोगिता संपन्न कराई।

Views Today: 2
Total Views: 74

