जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चारूवा में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु 7 फरवरी को पार्श्व परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य नवोदय विद्यालय चारूवा ने बताया कि यह परीक्षा 7 फरवरी को प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कक्षा 9 वी हेतु 420 तथा कक्षा 11 वीं के लिए 40 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सीबीएसई द्वारा जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नम्बर व जन्म तारीख भरकर साइन इन विकल्प पर क्लिक कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 62

Leave a Reply

error: Content is protected !!