नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने 103 जनजातीय ग्रामों में लगेंगे शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के तहत निर्धन परिवारों को नि:शुल्क गैस प्रदाय करने की प्रक्रिया आरम्भ की गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि जिले के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में निवासरत अन्य जनजातीय परिवारों को गैस कनेक्शन प्रथम आओ प्रथम पाओं के आधार पर जारी किया जाएगा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित 103 ग्रामों की पंचायतों में नि:शुल्क गैस उपलब्ध कराने के लिये गैस एजेन्सियों द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होने निर्देशित किया है कि इन शिविरों में गैस एजेन्सियां हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर परीक्षण उपरान्त गैस कनेक्शन देना सुनिश्चित करेंगे। जारी आदेश अनुसार 21 जनवरी को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम राजाबरारी, अजरूद रैयत व पांढरमाटी, खिरकिया के ग्राम उमरी, नगांवामाल व भंवरदीमाल तथा हरदा के ग्राम उमान व झिरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 22 जनवरी को टिमरनी के ग्राम सलाई ठेकेदारी व आमसागर, खिरकिया के ग्राम बिचपुरी सरकुलर, छुरीखाल, हरदा के ग्राम करनपुरा व झल्लार में शिविर आयोजित किए जाएंगे। टिमरनी के ग्राम टेमरूबहार व गांगराढाना, खिरकिया के ग्राम केवलारी, मोरगढ़ी तथा हरदा के ग्राम लोटिया में 23 जनवरी को शिविर आयोजित होगा। टिमरनी के चांदियापुरा, खिरकिया के रक्ट्या व सोनपुरा तथा हरदा के कांकरदा में 24 जनवरी को शिविर आयोजित होगा। जारी आदेश अनुसार 26 जनवरी को टिमरनी के ग्राम केली, खिरकिया के ग्राम हसनपुरा रैयत तथा हरदा के ग्राम हनीफाबाद में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 27 जनवरी को टिमरनी के ग्राम रवांग, खिरकिया के ग्राम मुहाल सर्कुलर तथा हरदा के ग्राम बिछौला रैयत, 28 जनवरी को टिमरनी के ग्राम कचनार, खिरकिया के ग्राम सांवलखेड़ा रैयत तथा हरदा के ग्राम पांचातलाई में शिविर आयोजित होंगे। जारी आदेश अनुसार 29 जनवरी को टिमरनी के ग्राम बड़वानी, खिरकिया के ग्राम रामटेक रैयत तथा हरदा के ग्राम सिंगोन, 30 जनवरी को टिमरनी के ग्राम गोराखाल, खिरकिया के ग्राम कुकड़ापानी व हरदा के अजनास रैयत तथा 31 जनवरी को टिमरनी के ग्राम बोरी, खिरकिया के ग्राम लफांगढाना व हरदा के ग्राम झालवा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!