राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 23 जनवरी को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे दिलायी जायेगी। मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है और उसी दिन अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलाई जाती है। इस वर्ष 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से यह शपथ 23 जनवरी को सभी कार्यालयों में दिलाई जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने जिले के सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में 23 जनवरी को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ का कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!