मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-शिवालयों में लगी लंबी कतारें
अनोखा तीर, हंडिया। मौनी अमावस्या के अवसर पर हंडिया तहसील क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पवित्र नर्मदा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। शीतलहर के प्रकोप के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलसुबह से ही सूर्य की पहली किरण के साथ स्नान के लिए घाटों पर उमड़ पड़े। पावन पर्व के चलते शिवालयों में भी शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हंडिया-नेमावर क्षेत्र के नर्मदा घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इस दौरान शासन की निगरानी के बावजूद घाटों व आसपास के क्षेत्रों में बाल भिक्षुक भी भिक्षावृत्ति करते दिखाई दिए।
बार-बार बनी जाम की स्थिति
नेमावर के नर्मदा पुल पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था में लापरवाही सामने आई। कुछ वाहन चालकों का कहना था कि पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद यातायात को नियंत्रित नहीं किया जा सका।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग और होमगार्ड के जवान घाटों पर सतत निगरानी करते नजर आए। हालांकि देवास पुलिस की यातायात व्यवस्था में लापरवाही के चलते नेमावर के नर्मदा पुल पर जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को असुविधा हुई।

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

error: Content is protected !!