कोहरे से रेल की रफ्तार धीमी, लेट चल रही ट्रेनें
अनोखा तीर, हरदा। दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर देखा जा रहा है। जिसके चलते कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। जिससे रेल यात्रियों को खासी असुविधा हो रही है। इसका असर केवल मुम्बई रेल लाइन ही नही बल्कि दिल्ली से नागपुर और जबलपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार 12138 पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से पहुंचा। वहीं 11078 झेलम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा लेट चल रही थी। इसी तरह दिल्ली-मुम्बई रूट की 11058 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और 15018 काशी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर है। जिस वजह से दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें स्टेशनों पर विलंब से पहुंच रही हैं।
नपा ने की अलाव की व्यवस्था
स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर नगर पालिका द्वारा रात्रि में अलाव जलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों समेत अन्य लोगों की ठंड से राहत मिल सके। देर रात यात्री अलाव के सहारे अपना समय व्यतित करते हैं।
इधर, कोई खास असर नही
इधर, हरदा से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनें हरदा में लगभग समय पर पहुंच रही हैं। जिससे रेल यात्रियों को परेशानी नही है। यात्री इंटरनेट के जरिये ट्रेन की लोकेशन का ध्यान रखते हैं।
Views Today: 2
Total Views: 68

