अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम के गेट क्र. २ के समीप जैविक प्राकृतिक हाट बाजार प्रारम्भ किया गया है। यह हाट बाजार प्रति बुधवार को प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक खुलेगा। यहां जैविक फल, सब्जी, अनाज, मसाले, जड़ी बूटी, शुद्ध घी, खाद्य तेल इत्यादि बाजिव कीमत पर उपलब्ध है। क्रय की गई सामग्री का क्यूआर कोड पर भी भुगतान किया जा सकता है।
जनप्रतिनिधियों द्वारा किया शुभारम्भ
टिमरनी के बाद हरदा में प्रारम्भ हुए साप्ताहिक जैविक प्राकृतिक हाट बाजार का बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, कृषि स्थाई समिति सभापति ललित पटेल, द्वारा शुभारम्भ किया गया। जैविक हाट बाजार में प्राकृतिक/जैविक उत्पाद के विक्रय हेतु 11 किसानों द्वारा स्टाल लगाये गये थे।
कलेक्टर ने जैविक घी, छाछ एवं काले चने खरीदे
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने इस हाट बाजार का अवलोकन कर यहां से जैविक घी, छाछ एवं काले चने खरीदे। उन्होने क्रय किए गए उत्पादों का ऑनलाइन भुगतान भी किया। इस दौरान उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे, उप संचालक पशु पालन विभाग अजय रामटेके, उप परियोजना संचालक (आत्मा) अखिलेश पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे।

Views Today: 16
Total Views: 16

