अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 8 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को मदिरा के अवैध व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि आबकारी विभाग के दल ने जिले के खेड़ीपुरा, बैरागढ़, दूध डेयरी मोहल्ला, ग्राम नहाड़िया, कालकुण्ड, धूपकरण, आदमपुर, भुवनखेड़ी व बागरूल में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 610 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 65 हजार रूपये है।

60 Views

Leave a Reply