राजकुमार बिश्नोई का अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता ट्रायल के लिए चयन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

– ५० मी. प्रोन पोजीशन इवेंट में अर्जित किए 608.7  अंक
अनोखा तीर, हरदा। भोपाल में चल रही 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के ग्राम अबगांव कलां निवासी शूटर राजकुमार बिश्नोई ने भाग लिया। 50 मीटर प्रोन पोजीशन इवेंट में राजकुमार बिश्नोई ने 608.7 का स्कोर अर्जित कर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए होने वाले भारतीय टीम के चयन ट्रायल के लिए क्वालीफ़ाई किया। चयन होने पर राजकुमार को परिवार एवं मित्रों ने बधाई दी है। जहां गोल्डी गुर्जर, रमनशेखर दुबे, भास्कर सिंह ठाकुर, सुनील विश्नोई ने बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामना प्रेषित की।

77 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!