डबल फाटक से उड़ा ब्रिज तक बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

अनोखा तीर, हरदा। डबल फाटक के पास रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते गुरूवार 25 से राठी पेट्रोल पंप तिराहे से मालगोदाम तिराहे तक एवं डबल फाटक से उड़ा ब्रिज तक बड़े वाहन जैसे ट्रक, डंपर, बस, आयशर सहित अन्य बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंध कार्य पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। इसके लिए मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के साथ साथ आम नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर असुविधा से बचें।

87 Views

Leave a Reply