सड़क बनने से बदले हालात ….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 ग्रामवासियों ने पूर्व कृषि मंत्री का किया तुलादान
– सड़क बनने पर ग्रामवासियों ने जताई खुशी
अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर रोड पर बजाज शोरूम  से लेकर भुन्नास रोड़ स्थित बोरवाला बाबा मंदिर तक 9.96 लाख की लागत से करीब 10 किलामीटर लंबा मार्ग पूर्ण हो जाने के बाद बुधवार को ग्रामवासियों ने पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का तुलादान कर आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि पक्का रास्ता नही होने के कारण लगभग 40 परिवारों का बारिश के दिनों में मुख्य मार्ग तक जाना मुश्किल था। इन चार महिनों में जो जहां है, वो हीं रहता था। उनकी समस्या को जानकर पूर्व मंत्री श्री पटेल ने यह रोड़ स्वीकृत कराई थी, जो अब बनकर तैयार हो चुकी है। जिससे यहां के लोगों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, हरिशंकर  सारण, जनपद सदस्य श्याम बेड़ा, जनपद सदस्य श्याम चोयल, जाट समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण सिरोही, विजय  जेवल्या, दीपक बेड़ा, सुनील बेड़ा, कैलाश गोलिया, अंकित चोयल, रामेश्वर बेड़ा सूरज बेड़ा सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।

99 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!