बजरंग दल ने बांग्लादेश का पुतला फूंका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। बांग्लादेश में हिन्दूओं पर अत्याचार के विरोध में बुधवार को बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय परशुराम चौक पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज किया है। इस मौके पर बांग्लादेश का पुतला जलाया गया, वहीं आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विहिप के दीपकराज सोनी ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर षडयंत्रपूर्वक अत्याचार किया जा रहा है, जो कि असहनीय है। ऐसी घटनाओं का विहिप और बजरंग दल पुरजोर विरोध करेगा।   साथ ही जरूरत पड़ने पर घर-घर से बजरंग दल के कार्यकर्ता निकलेंगे। मयूर मराठा ने कहा कि बांग्लादेश में विपुल दास की निर्मम हत्या से हिन्दू समाज में रोष है। मराठा ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि बांग्लादेश में हो रही इस तरह घटनाओं को रोका जाए। प्रदर्शन में विहिप नेता गिरजाशंकर शर्मा, सत्यनारायण राजपूत, रोहित लाठी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!