अनोखा तीर, हरदा। अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन होगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। यह जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में संपन्न होगी। जनसुनवाई के दौरान आमजन अपनी शिकायतें, समस्याएं एवं सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस जनसुनवाई का लाभ उठाएं।
108 Views

