25 से कमल युवा खेल महोत्सव का आगाज…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खेल में नंबर वन बनेगा हरदा : कमल पटेल
– नार्मदीय धर्मशाला से निकलेगा खिलाड़ियों का मार्च पास्ट
अनोखा तीर, हरदा।  पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसम्बर से कमल युवा खेल महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। जिसमें जिलेभर  से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में करीब 5 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर अलग-अलग स्तरों पर बैठकों का आयोजन होने के बाद मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने पत्रकारवार्ता में कमल युवा खेल महोत्सव का उद्देश्य समेत आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कमल युवा खेल महोत्सव का यह चौथा वर्ष है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में 25 दिसम्बर को शुभारंभ अवसर पर नार्मदीय धर्मशाला से दोपहर 1 बजे खिलाड़ियों का विशााल मार्च पास्ट निकलेगा। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे। मार्च पास्ट दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। उन्होंनें कहा कि खेल आयोजनों से युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के साथ साथ सार्थक परिणाम मिलते है। फलस्वरूप इसी साल जिले की दो बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर हरदा का नाम गौरान्वित किया है। उन्होंनें खेल के क्षेत्र में हरदा को नंबर वन बनाने  का आहवान किया। इसमें युवा खिलाड़ियों के साथ ही उनके अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों से सहभागिता की अपेक्षा जताई है। पत्रकारवार्ता में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ जिला महामंत्री बसंतसिंह राजपूत एवं नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर उपस्थित रहे।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!