कमल खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे मुख्यमंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-25 दिसम्बर से शुरु होगा कमल खेल महोत्सव
-29 खेलों में 5000 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल
अनोखा तीर, हरदा। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी कमल खेल महोत्सव का आयोजन पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपाई की जयंती 25 दिसम्बर से प्रारंभ होगा। जिसका समापन राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर किया जाएगा। जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष  संदीप पटेल ने एक अनौपचारिक  चर्चा में बताया कि कमल खेल महोत्सव अंतर्गत 29 प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती, योग, बैडमिंटन, हाकी, फुटबाल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, रोप स्किपिंग, नेटबॉल, पिट्ट, एवं महिलाओं हेतु मनोरंज खेल तथा विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए भी खेल आयोजित किए जाएंगे। खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर हरदा में 25 दिसम्बर को नार्मदीय धर्मशाला से नेहरू स्टेडियम तक 5000 खिलाड़ियों का भव्य चल समारोह निकलेगा। इसी तरह 26 दिसम्बर को खिरकिया ओर हरदा में खिलाड़ी शहर में मार्च फास्ट करेंगे। 27 दिसंबर से 30 दिसम्बर तक ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर 12 जनवरी को समापन समारोह होगा। अवसर पर हरदा टिमरनी खिरकिया के लगभग 29 खेलो के 4000 खिलाड़ियों को मेडल ट्राफी प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 17 दिवस चलने वाले खेल महोत्सव अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, मलखम, संगीतमय योग, कलारी पट्टू, की प्रस्तुति के साथ समापन अवसर पर गीतकार पलक मुच्छल की शानदार प्रस्तुति होगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन एवं समापन अवसर पर जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, खेल मंत्री विश्वास सारंग का आना प्रस्तावित है, तो वहीं प्रतियोगिता के चलते केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और  प्रदेश के संगठन मंत्री हरदा  खिलाड़ियों से रूबरू होकर उत्साहवर्धन करने हरदा पहुंचेंगे। संघ के अध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि खेल महोत्सव में आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को खेल कीट, खेल प्रशिक्षकों, निर्णायकों को ट्रैक शूट, प्रत्येक खेल की खेल सामग्री प्रदाय की जाएगी। कमल खेल महोत्सव से प्रेरित होकर हरदा जिले से निकले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हरदा में पहुंचेंगे और उनका मंच से सम्मान किया जाएगा। श्री पटेल ने कहा कि कमल खेल महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करता है।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!