अनोखा तीर, हरदा। ‘संपूर्ण सुकन्या जिला हरदाÓ अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत सहित सभी सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सुकन्या समृद्धि योजना के उद्देश्य, पात्रता, सामाजिक-आर्थिक महत्व तथा जिले में इसके व्यापक क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। डाक निरीक्षक अमित कुमार व्यास ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हरदा को 26 जनवरी 2026 से पहले ‘संपूर्ण सुकन्या जिलाÓ घोषित कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे पात्र बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते अवश्य खुलवाएं, जिससे प्रत्येक बेटी को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर भविष्य मिल सके।
संपूर्ण सुकन्या जिला हरदाÓ अभियान के तहत बैठक संपन्न

96 Views


