जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 20 दिसंबर को होटल बागवान में आयोजित की जाएगी। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी ऊषा नायडू उपस्थित रहेंगी। मध्य प्रदेश की सह प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उनका पहला जिला दौरा होगा।  बैठक के दौरान ऊषा नायडू द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से एसआईआर विषय पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे से समन्वय समिति की बैठक ली जाएगी, जबकि दोपहर 1 बजे से जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के जिला अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में जिले की प्रभारी रचना जैन सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई द्वारा दी गई। उन्होंने सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Views Today: 2

Total Views: 76

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!