ईश्वराम्मा निबंध प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थियों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। भगवान सत्य सांई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर श्री सत्य सांई सेवा संगठन मध्य प्रदेश द्वारा शालेय स्तर पर समितियों के माध्यम से पूर्व माह में आयोजित ईश्वराम्मा निबंध प्रतियोगिता अंतर्गत विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जहां दोनों विद्यालयों की प्राचार्याओं द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।  प्रतियोगिता के हाई स्कूल स्तर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की आलिया खान ने प्रथम, दीपिका राजपूत ने द्वितीय तथा दीक्षा राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से लाली सोलंकी प्रथम, प्रियांशी चौहान द्वितीय एवं वेदिका धनगर तृतीय स्थान पर रहीं। मिडिल स्तर पर मुकुल कांबले प्रथम, परिधि शर्मा द्वितीय तथा लवकुश रावत तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर पर प्रिंसी राजपूत ने प्रथम, उमंग सोलंकी ने द्वितीय एवं केशव केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति संयोजक राजेश मोरछले द्वारा दोनों प्राचार्यों का सांई साहित्य एवं गुलाब पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। अरुण पारे ने सभी विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्राचार्यद्वय ने बाबा द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे शिक्षाप्रद कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पांडे द्वारा किया गया। प्रमिला मलतारे एवं आर्ची यादव के सहयोग और उपस्थिति में दोनों शालाओं में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!