अनोखा तीर, हरदा। समाजसेवी तथा विधायक प्रतिनिधी संजय जैन ने शहर के नेहरू पार्क में सुविधाओं की कमी के चलते प्रशासन को लिखित शिकायत की है। शिकायती पत्र के माध्यम से श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में नेहरू पार्क की हालत दयनीय है। पार्क की आवश्यक व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। जिसके चलते यहां आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंनें कहा कि पार्क में कोई केयरटेकर नहीं है। जिससे कि पार्क की समुचित देखभाल सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा पार्क में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि आमजन को खासकर वरिष्ठजनों को स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। वहीं बुजुर्गों को बैठने के लिए सुलभ इंतजाम किए जाए। इसके अलावा शौचालय व्यवस्था में सुधार की दरकार है। साथ ही पार्क में अन्य आवश्यक सुविधाएं जैसे प्रकाश व्यवस्था व सुरक्षा गार्ड सहित अन्य इंतजामों की कमी है। विधायक प्रतिनिधी ने प्रशासन से इस ओर ध्यान दिए जाने का आग्रह किया है।
नेहरू पार्क में व्याप्त व्यवस्थाओं की शिकायत

138 Views


