25 दिसम्बर को ध्वज पूजा …

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 9 कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां तेज
अनोखा तीर, हरदा। हंडिया तहसील में नर्मदा तट पर बसे ग्राम ऊचान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान होने वाला है।  ऊचान स्थित उच्चेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञकर्ता काशी-बनारस से पधारे महामंडलेश्वर मधुराज आनंद गिरी महाराज के सानिध्य तथा उच्चेश्वर महादेव समिति के सहयोग से क्षेत्र में यह पावन आयोजन होने जा रहा है। वेद आचार्य पंडित राहुल पांडे होंगे। आयोजन समिति से जुड़े संजोग व्यास एवं अमित दुबे ने बताया कि 9 कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ की समस्त तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 25 दिसम्बर को धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में ध्वज पूजा की जाएगी। उन्होंनें बताया कि महायज्ञ 19 जनवरी से प्रारंभ होगा। जिसकी पूर्ण आहुति 27 जनवरी को होगी। इसी दिन भंडारे का आयोजन भी होगा। आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ के साथ साथ 19 तारीख से पंडित अभिषेकानंद महाराज के मुखारबिंद से शिव महापुराण की कथा सुनाई जाएगी। वहीं भव्य रूद्राक्ष महोत्सव भी होगा। आयोजन के समापन अवसर पर सिद्व अभिमंत्रित रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। यह संपूर्ण आयोजन शिवशक्ति धाम ऊचान घाट पर होगा।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!