प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन की कहानी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली कहानी, कविता एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कहानी प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. विनीता रघुवंशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई थी। 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग की कहानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र कु. चंचल राजपूत एवं कमल श्रीवास्तव को प्रदान किया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र डाली शर्मा एवं पायल वर्मा को मिलेगा, जबकि तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र कु. वंशिका मेहरा एवं अमित सोलंकी को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 251 रुपये के पांच सांत्वना पुरस्कार ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र सहित मुस्तकीम कुरेशी, सूफिया कुरेशी, स्वाति वामने, दिव्यांश वामने एवं साक्षी गौर को दिए जाएंगे। 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं की कहानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 4100 रुपये दर्शना पुरोहित एवं दुर्गा ठाकरे को प्रदान किया जाएगा। इसी श्रेणी में विशेष श्रेणी का प्रथम पुरस्कार सुधा दुबे को मिलेगा। द्वितीय पुरस्कार 2500 रुपये डॉ. मनोरमा चौहान एवं सुषमा लौवंशी को तथा तृतीय पुरस्कार 1500 रुपये श्रुति दुबे एवं ऋतु लेखवानी को प्रदान किया जाएगा। महिला श्रेणी में 300 रुपये के सांत्वना पुरस्कार आभा तिवारी एवं कविता मालवीय को दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में नगद राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से ज्ञानेश चौबे ने जानकारी दी कि शेष दो विधाओं के परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा जनवरी के प्रथम सप्ताह में पुरस्कार वितरण एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 110

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!