आयुष्मान योजना से रमेश पालीवाल को मिला नि:शुल्क उपचार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा की चौबे कॉलोनी निवासी रमेश पालीवाल विगत एक माह से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा था। चिकित्सकीय परामर्श पर वे एम्स भोपाल उपचार के लिए पहुंचे, जहां आयुष्मान कार्ड सक्रिय न होने के कारण कठिनाई आई। इसके पश्चात वे कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मिले। कलेक्टर के त्वरित प्रयासों से 24 घंटे के भीतर आयुष्मान कार्ड सक्रिय कराया गया, जिससे रमेश पालीवाल को एम्स में आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिली। उनकी बेटी प्रियंका पालीवाल ने बताया कि अब उनके पिता का स्वास्थ्य बेहतर है और उपचार के दौरान कोई राशि खर्च नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!