अनोखा तीर, हरदा। ड्युबॉल 10वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी अनुराग रामकुचे का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 दिसंबर 25 से 4 जनवरी 2026 तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित रहेगा। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिला ओलम्पिक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप पटेल, कोच विकास पांडे, नेशनल खिलाड़ी प्रतीक शर्मा, हिमांशु धुर्वे, गौतम विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, भावेश केवट, महेंद्र घाघरे, ऋषि परसाई, आयुष राजपूत सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Views Today: 2
Total Views: 88

