-जामली और भोनखेड़ी के बैल ने जीता पहला इनाम
अनोखा तीर, हरदा। हरदा व आसपास के जिलों के साथ-साथ महाराष्ट्र तक यहां की बैलजोड़ी अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन करने के बाद राजेश पवार ग्राम जामली के बैल शक्ति और रामेश्वर पटेल ग्राम भोनखेड़ी के बैल सौन्या ने बैतूल जिले के बोरगांव में आयोजित दौड़ में पहला स्थान हासिल किया है। पुरूस्कार स्वरूप बैल मालिकों को 11 हजार रूपये प्रदान किए गए। वहीं बैतूल के रामप्रसाद राठौर की बैलजोड़ी दूसरे स्थान पर रही। उन्हें 9 हजार रूपये का पुरूस्कार प्रदान किया। इसके अलावा अन्य पुरूस्कार भी बांटे गए। बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए दूर-दूर से लोग बोरगांव पहुंचे थे। देर शाम प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। जिसमें विजयीश्री हासिल करने के बाद हरदा के दौड़प्रेमियों ने जश्न मनाया। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया गया। वहीं विजयी बैलों को फूलमालाएं पहनाई गई।
बैतूल में हरदा की बैलजोड़ी का जलवा

101 Views


