अनोखा तीर, हरदा। कल 21 दिसंबर को करणी सेना द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम में जन क्रांति आंदोलन प्रस्तावित है। उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में जनमानस के सम्मिलित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए नेहरू स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक भीड़-भाड़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। सामान्य नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से यातायात पुलिस हरदा द्वारा दिनांक 21 दिसंबर को निम्नानुसार यातायात व्यवस्था निर्धारित की गई है। हरदा से छिपानेर की ओर आने-जाने वाले वाहन अस्पताल तिराहा, नई सब्जी मंडी मार्ग, प्रताप टॉकीज मार्ग, बायपास चौराहा होते हुए छिपानेर चौक के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। खंडवा की ओर से इंदौर की दिशा में आने-जाने वाले वाहन खेड़ीपुरा चौराहा, बायपास चौराहा, पुलिस लाइन हरदा, फोरलेन बायपास रोड होते हुए इंदौर की ओर जाएंगे। खंडवा की ओर से नर्मदापुरम एवं बैतुल की दिशा में आने-जाने वाले वाहन खेड़ीपुरा चौराहा, बायपास चौराहा, पुलिस लाइन हरदा, फोरलेन बायपास रोड के माध्यम से नर्मदापुरम एवं बैतुल की ओर जा सकेंगे। नर्मदापुरम एवं बैतुल की ओर से आने वाले वाहन उड़ा फोरलेन ब्रिज का उपयोग करते हुए छोटी हरदा ब्रिज से बजाज शोरूम, चित्रा इमली तिराहा, बायपास चौराहा होते हुए खंडवा रोड की ओर जाएंगे। यातायात पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नेहरू स्टेडियम क्षेत्र की ओर आने से बचें, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात पुलिस थाना हरदा के फोन नंबर 07577-222104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Views Today: 2
Total Views: 122

