नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों से 11 हजार का जुर्माना वसूला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशानुसार बुधवार परिवहन विभाग के दल ने हरदा के खिरकिया रोड टोल नाके के पास चेकिगं अभियान चलाया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक, बिना बिमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस/ परमिट, के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, आटो रिक्शा, लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनों की चौंकिंग गई। चौकिंग के दौरान 1 बस बिना फिटनेस के संचालित पाया गया। इस दौरान एक बस एवं एक अन्य वाहन पर मोटरयान अधिनियमो का उल्लंघन करने पर नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर 11 हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया गया तथा वाहन चालको को नियमपूर्वक वाहन संचालन की हिदायत दी गई हैं।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!