अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार सुबह अजनाल नदी के पेड़ी घाट पर कचरा फेंक दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर कबाड़ी पर 500 रु का जुर्माना लगाया। नगर पालिका के सफाई दरोगा उपेंद्र कलोसिया ने बताया कि नगर में कचरा फेंकने वालों पर लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। टीम के निरीक्षण के दौरान अजनाल नदी के पेड़ी घाट पर कचरा मिला। घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। आकर्षक पेंटिंग बनाईं हैं। इस बीच कचरा फेंकने से व्यवस्था भंग हो रही है। ऐसे में कचरा फेंकने वाले कासिग गफ्फार खान के खिलाफ 500 रुपए का जुर्माना लगाया। आगे भी जहां-तहां कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
203 Views





