पूर्व मंत्री कमल पटेल ने आरती कर आशीर्वाद लिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आज श्रीराम कथा दौरान मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कमल पटेल तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर भी कथा का श्रवण करने पहुंचे थे। उन्होंने कथा विश्राम दौरान श्रीरामचरित मानस का पूजन अर्चन करते हुए श्री व्यास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि संत मुनियों के सत्संग और श्रीराम कथा का सौभाग्य एक साथ ब्रम्हलीन श्री मस्तराम बाबा त्यागी के आशीर्वाद से प्राप्त हो रहा है। संतों के चरणों में बैठकर प्रभु की लीला का रसास्वादन करने का सौभाग्य बिना प्रभु कृपा के प्राप्त नहीं हो सकता। हरदा क्षेत्र को मां नर्मदा की कृपा और मस्तराम बाबा के आशीर्वाद से यह दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने शेष दिनों की कथा श्रवण करने आने की भी बात कही। क्षेत्र की जनता से आव्हान किया कि ऐसा दुर्लभ अवसर फिर नहीं मिलेगा।

152 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!