वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुआ सामूहिक वाचन

अनोखा तीर, रहटगांव। तहसील कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार देवशंकर धुर्वे सहित कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने वंदे मातरम एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह वातावरण में व्याप्त रहा।

255 Views

Leave a Reply