अनोखा तीर, हरदा। धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग हरदा रवि कुमार कनौजिया ने बताया कि स्वतंत्रता सैनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा जनजातीय क्षेत्रों के सामाजि, आर्थिक विकास को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला संयोजक श्री कनौजिया ने बताया कि इस अवसर पर जिले में 1 से 15 नवम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में विभागीय छात्रावास आश्रमों में जनजातीय व्यंजनों जैसे सामा, कोदो कुटकी, महुआ, मक्का आदि के व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया तथा पाक कला पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी प्रकार 6 नवम्बर गुरूवार को जिला व विकासखण्ड मुख्यालय पर लोह शिल्प, बांस शिल्प, काष्ठ शिल्प, मुखोटा कला, माण्डना, मिट्टी की सामग्री से बनी शिल्पकलाओं का प्रदर्शन सभी छात्रावासों, आश्रमों व आवासीय विद्यालयों में किया गया।
जनजातीय गौरव पखवाड़े के तहत जनजातीय व्यंजन मेलों का हुआ आयोजन

312 Views




