कलेक्टर ने जय किसान, जय जैविक खेती, जय भारत का दिया नारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत प्राकृतिक व जैविक कृषक संगोष्ठी सह कृषक उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया।  कार्यक्रम में कलेक्टर ने वंदेमातरम् की150वीं वर्षगांठ पर हरदा जिले के किसानों को जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिये ‘जय किसान, जय जैविक खेती, जय भारत’ का नारा दिया। कलेक्टर ने  जिले के किसानों से अपील की कि, बड़े कृषक स्वयं के एक एकड़ खेत में स्वयं के परिवार एवं अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती करें। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जैविक खेती करने वाले किसानों की सूची तैयार कर पोर्टल पर हर 3 माह में अपडेट करें। कलेक्टर ने इस दौरान किसान जयनारायण खोरे, सुभाष गुर्जर, महेशचन्द्र दुबे, अशोक कटारे को शासकीय कृषि प्रक्षेत्र पानतलाई पर उत्पादित चना एवं गेहूं बीज वितरित किया। कार्यक्रम में उपसंचालक जे.एल. कास्दे, उप परियोजना संचालक (आत्मा) अखिलेश पटेल, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपचन्द जाटव, डॉ. मुकेश कुमार बंकोलिया, सहायक संचालक कृषि भागवत सिंह, विभागीय कृषि अधिकारी, डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रगतिशील/उन्नतशील कृषक, कृषि सखी एवं कृषक भाई उपस्थित थे।
जैविक खेती अपनाने के लिये दिलाई शपथ,
कलेक्टर श्री जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को अपने खेतों में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं करने तथा जैविक खेती का उपयोग करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने इस दौरान लगाये गये जैविक उत्पादों के स्टाल का निरीक्षण किया तथा सत्यशिव फार्म हाउस पानतलाई के संचालक भरत टांक के 25 एकड़ जैविक फार्म का अवलोकन किया।
कृषि वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
कार्यक्रम प्रगतिशील जैविक व प्राकृतिक कृषक शिवनारायण चाचरे, कृषि सखी श्रीमति सीमा भाटी ने कृषकों को प्राकृतिक व जैविक खेती का व्यवहारिक ज्ञान एवं अनुभव प्रसारित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. रूपचन्द जाटव ने किसानों को जैविक खेती की तकनीकी एवं मिट्टी परीक्षण के महत्व के संबंध में तकनीकी ज्ञान प्रदान किया गया।

Views Today: 4

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!