अनोखा तीर, हरदा। पुलिस प्रशासन एवं जिला खेल ओर युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती शालिनी परस्ते ने हरि झंडी दिखाकर किया। रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर ने बताया कि यह दौड़ परशुराम चौक से प्रारंभ होकर गणेश चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सिटी कोतवाली से होते हुए जिला न्यायालय परिसर के सामने स्थित शौर्य स्मारक पर सम्पन्न हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी व खिलाड़ियों ने शौर्य स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सलामी दी एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की विशेषताएं बताई। उन्होंने कहा कि यह गीत के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय हैं। यह गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठÓ का हिस्सा है। इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर क्रांतिकारी द्वारा इस गीत को गाया गया, जो भी ेक्रांतिकारी शहीद होते थे, उनकी जुबा पर वंदे मातरम होता था। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर, सूबेदार यातायात प्रभारीÓ उमेश ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, महेश शर्मा, सिटी कोतवाली पुलिस बल, पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस बल सैनिकों एवं खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

Views Today: 2
Total Views: 192

