जन जागरुकता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं छात्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-सरस्वती शिशु मन्दिर उदगवां में हुई बैठक
अनोखा तीर, दतिया। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय उदगवां में आचार्य परिवार एवं भैया बहिनों को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख एवं पर्यावरण मित्र राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के छात्र इको ब्रिक्स बनाकर, जन जागरूकता अभियान चलाकार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए इसको साफ़, स्वच्छ, शुद्ध और संतुलित रखना भी हम सबका कर्तव्य है। छात्रों में पर्यावरण के साथ अपनापन का भाव प्रारंभ से आए इसमें आचार्य परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज बेमौसम बारिश, बाढ़, तूफान, अतिवृष्टि, सूखा, वायु प्रदूषण आदि समस्याओं से हमारा समाज जूझ रहा है। यदि हम सभी आने वाली पीढ़ी का सुनहरा भविष्य देखना चाहते हैं तो हमें मिलकर पर्यावरण जन जागरूकता अभियान जन जन तक पहुंचाना होगा। वृक्षों की कटाई रोकनी होगी। वृक्षारोपण में समाज की सहभागिता बढ़ानी होगी। पर्यावरण संरक्षण विषय को ऐच्छिक न मानकर अनिवार्य विषय मानकर अपनापन का भाव सभी में जागृत करना पड़ेगा। तभी हम सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की कल्पना कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमत सिंह यादव, आचार्य परिवार एवं सभी छात्र उपस्थित रहे।

Views Today: 4

Total Views: 214

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!