विद्यार्थियों को दी स्वास्थ्य एवं फिटनेस की जानकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। सांई निकेतन विद्यालय में इंदौर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दीप माहेश्वरी द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। डॉ. दीप माहेश्वरी, जो क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी सहित विभिन्न स्पोर्ट्स टीमों के फिटनेस एक्सपर्ट के रूप में कार्य कर चुके हैं, ने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय अधिक देर तक पढ़ाई करने से होने वाले गर्दन, पीठ और कंधों के दर्द से राहत के उपाय बताए। साथ ही, उन्होंने खेलकूद के दौरान होने वाली चोटों से बचाव और प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सही बॉडीमॉश्चर, समय-समय पर स्ट्रेचिंग और पर्याप्त आराम से बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। विद्यालय संचालक ने डॉ. माहेश्वरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Views Today: 6

Total Views: 304

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!