विद्युत वितरण कंपनी ने समाधान योजना का किया प्रचार-प्रसार

अनोखा तीर, करताना। में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा समाधान योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस योजना के तहत बकायादार उपभोक्ताओं को होने वाले लाभ की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से दी जा रही है। बुधवार को कंपनी के कर्मचारियों ने बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचकर समाधान योजना के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, समाधान योजना के अंतर्गत बकायादार उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल जमा करने पर उनके ऊपर लगने वाले (सर्चाज) माफ किए जाएंगे। कंपनी द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार योजना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ ले सकें।

279 Views

Leave a Reply