विशाल रक्तदान शिविर आज

अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में गुरुवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सरस्वती शिशु मंदिर रोड स्थित मां नर्मदा बर्तन भंडार के पास सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें गांव के युवक, महिलाएं, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, व्यापारी सहित रहटगांव के समस्त ग्रामवासी, गौर समाज, बजरंग दल टीम, गायत्री परिवार, जय महाराणा रक्तदान भारत समूह और सजक फाउंडेशन द्वारा सहभागिता की जाएगी। समिति सदस्य नवीन गौर ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर मानवता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर में नया खून बनता है और यह किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समाज के प्रति कर्तव्य समझकर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

283 Views

Leave a Reply