नर्मदा परिक्रमा हेतु सोडलपुर से भक्तों का पैदल प्रस्थान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में मां नर्मदा के प्रति भक्तों की गहरी आस्था और अटूट विश्वास देखने को मिलता है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल तथा वाहनों से मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए निकलते हैं। इसी परंपरा के तहत बुधवार को गांव से पांच भक्त पैदल नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व बाबा रामदेव मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। पैदल यात्रा पर जाने वालों में कमल साद, सेवादास, महंत संतोष परिहार, मधुसूदन भाटी और दुर्गाप्रसाद भाटी शामिल हैं। लगभग 3600 किलोमीटर लंबी इस परिक्रमा यात्रा की शुरुआत विधिविधान से पूजा-अर्चना कर नेमावर से की गई। ग्राम के कई भक्त उन्हें वहां तक छोड़ने पहुंचे और मां नर्मदा से उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।

Views Today: 2

Total Views: 256

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!