अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम के कान्हा बाबा चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को पूर्णिमा के अवसर पर बाबा रामदेव को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और घर-घर से प्रसादी भेजी गई। कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव समिति के सदस्यों द्वारा गुरु कान्हा बाबा समाधि स्थल पर भी निशान चढ़ाकर छप्पन भोग लगाया गया। भजन गायक कलाकारों ने बाबा के सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। रात्रि 12 बजे आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ पूरे आयोजन में भाग लिया।

245 Views





