-भक्तिमय माहौल में हुई पूजा-अर्चना
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात्रि को बैकुंठी चौदस के अवसर पर चातुर्मास पूर्ण होने के बाद भगवान विष्णु का हरिहर मिलन विधि-विधान के साथ कराया गया। माहेश्वरी समाज मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और शालिग्राम जी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शालिग्राम जी को विल्वपत्र अर्पित किया गया, वहीं भगवान शिव को तुलसी की मंजरी चढ़ाई गई। पूजा-पाठ के बाद रात्रि 12 बजे आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। भक्तों ने भक्तिभाव के साथ पूरे आयोजन में सहभागिता की।
Views Today: 4
Total Views: 126

