-टिमरन नदी घाट पर सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमि पूजन
अनोखा तीर, टिमरनी। अमृत 2.0 योजना अंतर्गत टिमरन नदी घाट पर वॉटर बॉडी रेजुवेनेशन एवं घाट सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन नगर परिषद टिमरनी द्वारा राधाबाई पुल के समीप किया गया। यह कार्य लगभग 42 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसमें घाट निर्माण, पेड़ी निर्माण, बाल निर्माण तथा हाईमास्ट विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष जयंत कौशल, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम गौर, नन्हेलाल कौशल, अंकित कनेरे, भाजपा महामंत्री, पार्षद प्रीति बंसल, पार्षद वार्ड 4 रविंद्र ठाकुर, वार्ड 7 मीना संतोष तामूलकर, वार्ड 11 हीरा गिरीश धुरे, वार्ड 15 संजय कौशल, संतोष तामूलकर, गिरीश धुरे, संबंधित ठेकेदार, शासन द्वारा नियुक्त उपयंत्री (टाटा पीएमसी) तथा नगर परिषद कर्मचारी शेर सिंह बटटी, राजेश नागरे सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज ने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत टिमरन नदी घाट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नगर में अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों को भी गति देने हेतु नगर परिषद प्रतिबद्ध है। घाट निर्माण होने से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों, विशेषकर त्योहारों पर मूर्ति विसर्जन आदि के लिए यह स्थल उपयोगी सिद्ध होगा। इसी उद्देश्य से इस योजना को शासन से स्वीकृत कराकर आज भूमि पूजन किया गया।
Views Today: 2
Total Views: 244

