आज निकलेगी श्री दादाजी महाराज की शोभायात्रा

-महाआरती एवं भंडारे का होगा आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। श्रीश्री 1008 श्री धुनीवाले दादाजी की असीम कृपा एवं माँ नर्मदा मैया के आशीर्वाद से श्री दादाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा, महाआरती, हवन एवं भंडारे का आयोजन आज 6 नवम्बर गुरुवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम में संत श्री शिवानंद महाराज की पावन उपस्थिति रहेगी। भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होटल मानसरोवर से होगा, जो परशुराम चौक होते हुए गौलापुरा मार्ग से निकलकर माँ रेवा गार्डन, हरदा में संपन्न होगी। हवन एवं महाआरती का आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसके पश्चात भजन संध्या एवं भंडारे का शुभारंभ रात्रि 8.30 बजे से होगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालु जनों से विनम्र निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक महोत्सव में सम्मिलित हों एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।

187 Views

Leave a Reply