-2 हजार से अधिक सदस्यों ने 14 हजार विष्णुसहस्त्रनाम का किया पाठ
अनोखा तीर, हरदा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल में आयोजित सामूहिक विष्णुसहस्त्रनाम पाठ में नार्मदीय ब्राह्मण समाज हरदा के विराट विष्णु सहस्त्रनाम मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। मंडल के सदस्य मंगलवार शाम को भोपाल पहुंचे थे। बुधवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक देवलखेड़ी, भोपाल में आयोजित इस पाठ में मंडल के सदस्यों ने संगीतमय प्रस्तुति दी। इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन भी किया गया। मंडल से जुड़े किशोर शुक्ला ने बताया कि हरदा से कुल 46 सदस्यों ने इस पाठ में भाग लिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि 2000 से अधिक सदस्यों ने 14000 विष्णुसहस्त्रनाम पाठ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में बनाया रिकॉर्ड

322 Views




