-दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अनोखा तीर, हरदा। गुरु नानक जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा हरदा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने सेवा प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं वरिष्ठ पर्यावरणविद् खमूराम विश्नोई जोधपुर के नेतृत्व तथा प्रदेश प्रभारी शांतिलाल सारन विश्नोई के मार्गदर्शन में टीम के सदस्य नीमगांव से सुंदरलाल लोल, रितिका लोल, युग लोल, माधव सारन (नहालखेड़ा) एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी ईश्वर विश्नोई ने सहयोग किया। टीम ने गुरुद्वारा परिसर में पॉलिथीन डिस्पोजल की जगह लोटों से जल सेवा प्रदान की और उपस्थित लोगों को जूठन न फैलाने, प्रकृति की रक्षा करने, पॉलिथीन का उपयोग न करने तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया। साथ ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने और धरती को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कपड़ों से बने थैलों का वितरण कर प्लास्टिक के उपयोग से बचने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह खनूजा, सचिव नरेंद्र मल्होत्रा, राजेंद्र खनूजा, देवेंद्र दुआ, शैंकी खनूजा व अन्य सदस्यों ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम के सभी सेवकों का साफा पहनाकर सम्मान किया तथा उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।






