-5 से 13 नवम्बर तक आयोजित होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
अनोखा तीर, हरदा। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन ‘सांस्कृतिक और नवाचारÓ थीम पर आधारित रहेगा, जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 से 13 नवम्बर 2025 तक होंगी। जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत और विज्ञान मेला प्रदर्शनी शामिल हैं, जिनमें निर्धारित श्रेणियों के अनुसार प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष रखी गई है। समूह लोकनृत्य में भारतीय लोकनृत्य की प्रस्तुति के लिए अधिकतम 15 मिनट तथा अतिरिक्त 5 मिनट मंच सज्जा हेतु दिए जाएंगे। मंच सामग्री लगाने और हटाने की जिम्मेदारी प्रतिभागियों की स्वयं की होगी तथा टेप या कैसेट जैसे प्री-रिकॉर्डेड संगीत का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। चयन ताल, लय, कोरियोग्राफी, वेशभूषा, मेकअप और समग्र प्रस्तुति के आधार पर होगा। समूह लोकगायन के लिए अधिकतम 7 मिनट और 5 मिनट मंच सेटिंग का समय निर्धारित है, इसमें भी प्री-रिकॉर्डेड संगीत की अनुमति नहीं होगी और मूल्यांकन सुर, ताल, लोकगीत की मौलिकता, वेशभूषा, मेकअप तथा प्रस्तुति के संदेश के आधार पर किया जाएगा। कहानी लेखन में एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रविष्टि दे सकेगा, इसके लिए 60 मिनट का समय और अधिकतम 1000 शब्दों की सीमा तय की गई है। कहानी में किसी भी आपत्तिजनक या भेदभावपूर्ण विषय-वस्तु का समावेश नहीं होना चाहिए। पेंटिंग प्रतियोगिता की थीम ‘नशा मुक्त युवाÓ या ‘युवाओं हेतु स्वस्थ जीवनशैलीÓ रहेगी, जिसमें पेंसिल, कलर, एक्रिलिक, वाटर कलर या क्रेयॉन का उपयोग किया जा सकेगा। पेंटिंग हेतु 90 मिनट का समय निर्धारित है, इसमें किसी संगठन या ब्रांड का प्रचार नहीं होना चाहिए और 20 से 30 शब्दों में शीर्षक देना अनिवार्य रहेगा।
भाषण प्रतियोगिता के विषय ‘भारत में आपातकाल स्थिति एवं संविधान का उल्लंघनÓ और ‘लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षणÓ तय किए गए हैं। भाषण केवल हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम 7 मिनट तक होगा तथा उसका मूल्यांकन स्पष्टता, प्रवाह, विषय से संबद्धता, शब्दों की पुनरावृत्ति न होना, आत्मविश्वास और विषय की जानकारी के आधार पर किया जाएगा। कविता लेखन प्रतियोगिता में कविता हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में मौलिक होनी चाहिए तथा इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
Views Today: 4
Total Views: 322

